बदायूं: नरऊ गांव में नाले के गंदे पानी को लेकर 28वें दिन भी कांग्रेसियों व ग्रामीणों का अनशन जारी
Budaun, Budaun | Jul 19, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के नरऊ गांव में काफी लम्बे अरसे से उझानी नाले का गंदा पानी जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीण अधिकारियों से कई बार मिलकर शिकायत भी कर चुके हैं। जब ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं हुआ तो कांग्रेसी व ग्रामीण कृमिक अनशन पर बैठ गए। आज शनिवार को कांग्रेसियों व ग्रामीणों को कृमिक अनशन पर बैठे 28 दिन हो गए हैं।