बदायूं: लाभारी गांव में ट्रैक्टर में तार फंसने को लेकर हुए विवाद में 4 लोगों ने लाठी से पीटकर एक व्यक्ति को किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 19, 2025 बदायूं के थाना लभारी गांव में ट्रैक्टर में तार फसने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने 45 वर्षीय गुड्डू खान पुत्र मुन्ने खान को लाठी मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने गुड्डू खान का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।