चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार कुम्हार टोली निवासी वार्ड नंबर 10 के पार्षद आलोक कुमार झा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आलोक झा ने सोनल सिंह के खिलाफ सदर थाना में 19 जून को शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आलोक वार्ड की नालियों की सफाई करवा रहे थे, उसी समय यह घटना घटी है।