बांका: इबोला वायरस को लेकर बांका में स्वास्थ्य विभाग सतर्क, संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच के निर्देश
Banka, Banka | Jun 2, 2026 अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस संक्रमण के मामलों की खबरों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। बांका सदर अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को संभावित संक्रमण से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।मंगलवार की सुबह 11 बजे सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दवाइयों, पीपीई किट उपलब्ध कराने को कहा है