डुमरा: सीतामढ़ी रिंग बांध सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने रिंग बांध सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सदर एसडीएम आनंद कुमार एवं सीओ डोली झा भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने सड़क की वर्तमान स्थिति, आवागमन की सुविधाओं तथा संभावित समस्याओं का जायजा लिया।