बाह: पिनाहट में जर्जर लोहे के पुल पर फंसी दो गायें, गंभीर रूप से घायल; वीडियो हुआ वायरल
पिनाहट घाट चंबल नदी के पंप हाउस नंबर 1 के पास नहर पर बने जर्जर लोहे के पुल पर दो गायें फंस गईं। लंबे समय तक फंसे रहने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घायल गायों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। घटना का वीडियो शनिवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।