बाह: बाह में रक्षाबंधन की रौनक, मिठाई की दुकानों पर भीड़ और महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफ़ा
बाह में रक्षाबंधन की रौनक चरम पर है। शनिवार सुबह 7 बजे से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। मिठाई की दुकानों पर घेवर खरीदने के लिए महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें लगीं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ताजे घेवर और अन्य मिठाइयों की भरपूर व्यवस्था की। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही फ्री बस सेवा ने उनके सफर को और आ