विजयराघवगढ़: ग्राम गोहावल में हार्वेस्टर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, नरवाई में आग लगने से टली बड़ी दुर्घटना
विजयराघवगढ तहसील क्षेत्र के ग्राम गोहावल में गेहूं की कटाई करते समय हार्वेस्टर वाहन की टक्कर लगने से विद्युत पोल टूट कर गिर गया इस दौरान नरवाई में भीषण आग लग गई,घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग को काबू कर लिया मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई तत्काल लाइट बंद कराई गई अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।