गंगरार क्षेत्र के करेडिया गांव में कालू लाल ब्राह्मण के घर लोकदेवता खाकल बावजी और चारभुजा नाथ के आगमन पर भक्ति का माहौल बन गया। देव स्वरूपों को गाजे-बाजे के साथ घर लाया गया, जहां जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई और जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।