आगरा: गोल्ड जिम के ट्रेनर पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, हरीपर्वत पुलिस ने मामला दर्ज किया
Agra, Agra | Sep 21, 2024 आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत गोल्ड जिम में ट्रेनर पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है ट्रेनर ने डायट प्लान के बहाने केबिन में बुलाया। अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने किसी तरह धक्का मारकर खुद को छुड़ाया। हरीपर्वत पुलिस ने देर रात मैनेजर के खिलाफ अश्लील हरकत करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मैनेजर अभी फरार है।