आगरा: ताजमहल में महिला पर्यटक पर बंदरों का हमला, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को लेकर उठाया सवाल
Agra, Agra | Sep 21, 2024 ताजमहल की अव्यवस्थाओं पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। एएसआई ने 20 सितंबर को एक्स पर ही हर सवाल का जवाब देते हुए सभी सवालों को भ्रामक बताया। इन जवाबों में एक जवाब एएसआई ने दिया था कि ताजमहल परिसर में किसी भी पर्यटक पर बंदरों ने हमला नहीं किया है। शनिवार को ही एक महिला पर्यटक बंदरों के हमले में घायल हो गई है।