आगरा: पुलिस लाइन में हुआ परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, 19 जोड़ों को कराया एकजुट
Agra, Agra | Sep 21, 2024 आगरा की पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, इस दौरान कुशल काउंसलर्स के द्वारा नियत तिथि पर उपस्थित हुए जोड़ों की काउंसलिंग की गई, नियत तिथि पर 35 जोड़े उपस्थित हुए, जिनमें से 19 जोड़ों को एकजुट कराया गया एवं उनके परिवार को टूटने से बचाया गया।