आगरा: सपा प्रमुख के आरोपों पर ASI ने किया पलटवार, ताजमहल की देखभाल पर दी सफाई
Agra, Agra | Sep 21, 2024 आगरा के ताजमहल को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2 दिन पहले 8 पॉइंट पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था- भाजपा सरकार ताजमहल का रख-रखाव नहीं कर पा रही है। विभाग भी निष्क्रिय है। अब ASI ने अखिलेश के सभी पॉइंट पर अपना जवाब दिया है। X पर उनके पोस्ट को रि-पोस्ट करते ASI ने लिखा- जंग लगने जैसी सूचना गलत है। भ्रमित मत होइए।