ताजपुर: जीवित महिला को मृत बताने वाले ताजपुर थाना अध्यक्ष सस्पेंड, मेजर मनीष कुमार को मिली जिम्मेवारी
ताजपुर थाना क्षेत्र के एक कांड में एक जीवित महिला को मृत बताने वाले थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि हाई कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस मौके पर बताया गया कि मेजर मनीष कुमार को ताजपुर थाना का नया अध्यक्ष बनाया गया है।