Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मैं खुद हैरान हूं की तुझसे इतनी मोहब्बत क्यूं है मुझे, जब भी प्यार शब्द आता है चेहरा तेरा ही याद आता है!!💞❤️

Koderma, Kodarma | Jul 9, 2026

MORE NEWS

विधायक डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त में शुरू होगा कोडरमा में ब्लड बैंक 

कोडरमा। स्थानीय विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कोडरमा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक को जल्द शुरू करने की पहल की है। इस बाबत उन्होंने उपायुक्त से मिलकर ब्लड बैंक शुरू करने में आ रही कठिनाई पर चर्चा की और पूरी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल, कोडरमा का ब्लड बैंक बंद रहने के कारण जिले के मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, थैलेसीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उन्हें गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद एवं अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की जान पर भी संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा जिले की बड़ी आबादी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर निर्भर है। इसके बंद रहने से आम नागरिकों में गहरी चिंता एवं असंतोष है। स्वास्थ्य जैसी अत्यंत आवश्यक सेवा का प्रभावित होना जनहित के विपरीत है। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लड बैंक के बंद रहने के कारणों की जांच कर आवश्यक संसाधन, तकनीकी कर्मियों एवं लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराते हुए ब्लड बैंक को तत्काल पुनः संचालित कराने को कहा है। साथ ही, भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इधर विधायक डॉ नीरा यादव ने बताया कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में कोडरमा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक के शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी बात की गयी है।

विधायक डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त में शुरू होगा कोडरमा में ब्लड बैंक कोडरमा। स्थानीय विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कोडरमा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक को जल्द शुरू करने की पहल की है। इस बाबत उन्होंने उपायुक्त से मिलकर ब्लड बैंक शुरू करने में आ रही कठिनाई पर चर्चा की और पूरी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल, कोडरमा का ब्लड बैंक बंद रहने के कारण जिले के मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, थैलेसीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उन्हें गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद एवं अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की जान पर भी संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा जिले की बड़ी आबादी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर निर्भर है। इसके बंद रहने से आम नागरिकों में गहरी चिंता एवं असंतोष है। स्वास्थ्य जैसी अत्यंत आवश्यक सेवा का प्रभावित होना जनहित के विपरीत है। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लड बैंक के बंद रहने के कारणों की जांच कर आवश्यक संसाधन, तकनीकी कर्मियों एवं लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराते हुए ब्लड बैंक को तत्काल पुनः संचालित कराने को कहा है। साथ ही, भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इधर विधायक डॉ नीरा यादव ने बताया कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में कोडरमा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक के शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी बात की गयी है।

Koderma, Kodarma | Jul 9, 2026

🌞जिंदगी एक अंजान क़िताब
 जैसी है अगले पन्ने पर क्या
लिखा है किसी को नहीं पता…..🌞
अपना ध्यान रखें स्वस्थ रहे

🌞जिंदगी एक अंजान क़िताब जैसी है अगले पन्ने पर क्या लिखा है किसी को नहीं पता…..🌞 अपना ध्यान रखें स्वस्थ रहे

Koderma, Kodarma | Jul 9, 2026

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर डोमचांच में 5 किमी 'युवा ऊर्जा मैराथन' का आयोजन

कोडरमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर डोमचांच इकाई की ओर से गुरुवार को 'युवा ऊर्जा मैराथन-5 किमी' का आयोजन किया गया। मैराथन श्रीराम चौक से शुरू होकर हाई स्कूल ग्राउंड तक आयोजित हुई, जिसमें 100 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बालक वर्ग में पप्पू कुमार प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में निशा कुमारी ने पहला, अंजली कुमारी ने दूसरा और कोमल कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता को ₹1500, द्वितीय को ₹1100 तथा तृतीय को ₹650 का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि विद्यार्थी और युवा ही देश का भविष्य हैं तथा एबीवीपी युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने युवाओं से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पढ़िहारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, सीआई सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सुष जी, योगाचार्य रामपुकार जी, ऋषि राज, राजेंद्र राज, रोशन मेहता, नितेश मेहता, चंचल कुमारी, प्रभात कुमार, दीपक मेहता, सरोज कुमार सहित एबीवीपी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ किया गया।

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर डोमचांच में 5 किमी 'युवा ऊर्जा मैराथन' का आयोजन कोडरमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर डोमचांच इकाई की ओर से गुरुवार को 'युवा ऊर्जा मैराथन-5 किमी' का आयोजन किया गया। मैराथन श्रीराम चौक से शुरू होकर हाई स्कूल ग्राउंड तक आयोजित हुई, जिसमें 100 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बालक वर्ग में पप्पू कुमार प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में निशा कुमारी ने पहला, अंजली कुमारी ने दूसरा और कोमल कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता को ₹1500, द्वितीय को ₹1100 तथा तृतीय को ₹650 का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि विद्यार्थी और युवा ही देश का भविष्य हैं तथा एबीवीपी युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने युवाओं से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पढ़िहारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, सीआई सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सुष जी, योगाचार्य रामपुकार जी, ऋषि राज, राजेंद्र राज, रोशन मेहता, नितेश मेहता, चंचल कुमारी, प्रभात कुमार, दीपक मेहता, सरोज कुमार सहित एबीवीपी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ किया गया।

Koderma, Kodarma | Jul 9, 2026

सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन  द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे कोडरमा जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। एसओएफ इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड  में कक्षा तृतीय की छात्रा आराध्या कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 9314 एवं जोनल रैंक 220 प्राप्त की। कक्षा चतुर्थ के छात्र दिव्यांक श्रेष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 14390 तथा जोनल रैंक 316 हासिल की। कक्षा पंचम के छात्र आयुष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 7011 एवं जोनल रैंक 89 प्राप्त कर अपनी गणितीय प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कक्षा नवम के छात्र  प्रिंस कुमार  ने राष्ट्रीय रैंक 3728 एवं जोनल रैंक 60 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड  में कक्षा चतुर्थ की छात्रा काव्या पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 33 तथा जोनल रैंक 26 प्राप्त कर हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) में कक्षा सप्तम के छात्र अर्नव राज ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 8525 एवं जोनल रैंक 200 प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। हमारे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत झा, शगुफ्ता परवीन, अलका सिंह, चन्दन पांडेय, अभिलाषा सिंह, आशुतोष गौतम, विशाल आनंद, मनोज पाण्डेय, किशोर कुणाल, संयुक्ता बिद, सतीश कुमार, कुंतल जेठवा, सोमा पाल आदि शिक्षकों के साथ साथ समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा इसे सेक्रेड हार्ट स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रतीक बताया।

सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे कोडरमा जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। एसओएफ इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में कक्षा तृतीय की छात्रा आराध्या कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 9314 एवं जोनल रैंक 220 प्राप्त की। कक्षा चतुर्थ के छात्र दिव्यांक श्रेष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 14390 तथा जोनल रैंक 316 हासिल की। कक्षा पंचम के छात्र आयुष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 7011 एवं जोनल रैंक 89 प्राप्त कर अपनी गणितीय प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कक्षा नवम के छात्र प्रिंस कुमार ने राष्ट्रीय रैंक 3728 एवं जोनल रैंक 60 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में कक्षा चतुर्थ की छात्रा काव्या पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 33 तथा जोनल रैंक 26 प्राप्त कर हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) में कक्षा सप्तम के छात्र अर्नव राज ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 8525 एवं जोनल रैंक 200 प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। हमारे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत झा, शगुफ्ता परवीन, अलका सिंह, चन्दन पांडेय, अभिलाषा सिंह, आशुतोष गौतम, विशाल आनंद, मनोज पाण्डेय, किशोर कुणाल, संयुक्ता बिद, सतीश कुमार, कुंतल जेठवा, सोमा पाल आदि शिक्षकों के साथ साथ समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा इसे सेक्रेड हार्ट स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रतीक बताया।

Koderma, Kodarma | Jul 9, 2026