पंडारक: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पंडारक थाना पुलिस ने आरोपित बहन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Pandarak, Patna | Mar 26, 2026 पंडारक थानाक्षेत्र के पंडारक गांव में शादी के नियत से एक नाबालिग को अपहरण करने के मामले में पंडारक थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार की संध्या लगभग 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि 7 फरवरी 2026 को एक नाबालिग लड़की का शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया था।