ओबरा: ओबरा थाने की पुलिस ने खरांटी से एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया
औरंगाबाद की ओबरा थाने की पुलिस ने ओबरा थाना अंतर्गत ग्राम खरांटी से एक अजमानतीय वारंटी राजू साव उर्फ ओमप्रकाश कुमार पिता स्व. हरि साव ग्राम खरांटी थाना ओबरा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम पांच बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शीर्ष अपराधियों, शराब तस्करों एवं वारंटियों की धड़ पकड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।