बाह: बाह में सचिवालय का ताला न खुलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
बाह। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पार्वतीपुरा में ग्राम सचिवालय का ताला लंबे समय से बंद रहने पर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। अंदर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास गंदगी मिलने से लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना पर इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने ताला खुलवाकर तत्काल सफाई कराई। ग्रामीण