ब्रह्मपुर: बंशी डेरा गांव में भीषण आगजनी, गरीब किसान का आशियाना जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
बंशी डेरा गांव में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे एक दर्दनाक अगलगी की घटना सामने आई, जिसमें एक गरीब किसान का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ित अंगद यादव अपनी पत्नी हीरामुनी देवी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक दोनों कुछ समझ पाते, तब तक झोपड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी।