चकाई: हरअंधी मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Chakai, Jamui | Mar 13, 2024 हरअंधी मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चकाई अस्पताल से देवघर रेफर कर दिया गया है। मृतक बाइक सवार युवक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के चुनचुन कुमार के रूप में की गई है।