चकाई: एसके हाई स्कूल मैदान में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक हालात पर जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Chakai, Jamui | Mar 10, 2024 एसके हाई स्कूल मैदान में इलाके के चर्चित सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतक पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा के नेतृत्व में वर्तमान सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक हालात पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इलाके के बुद्धिजीवियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालात पर गहन चिंतन एवं मंथन किया।