चकाई: चकाई में मंत्री सुमित सिंह ने 18 करोड़ की नौ योजनाओं का किया शुभारंभ
Chakai, Jamui | Mar 11, 2024 बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने चकाई में 18 करोड़ की लागत से कुल 9 योजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चकाई विधानसभा का विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। इसी के लिए लगातार प्रयासरत हूं।