चकाई: मधुवा जंगल के समीप से पुलिस ने एक ट्रक में ठूसकर भरे तीस मवेशी को किया जप्त
Chakai, Jamui | Mar 12, 2024 चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मधुवा जंगल के समीप चकाई पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक में ठूसकर भरे हुए 30 मवेशी को जप्त किया है। चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जमुई की ओर से आ रहे मवेशी लदे ट्रक को रोककर जांच की गई तो उसे पर क्षमता से अधिक मवेशी लदा हुआ था। पुलिस ने मवेशी जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।