ISGEC ENGINEERING नंदपुरा के कई कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता उमेश बुबका को दिया समर्थन
नंदपुरा में ISGEC ENGINEERING में कार्यरत कई कर्मचारियों ने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ते हुए कांग्रेस नेता उमेश बुबका को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
समर्थन मिलने पर उमेश बुबका ने सभी कर्मचारियों और समर्थकों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उमेश बुबका ने कहा कि साथियों का विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के हक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर वह अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रखेंगे।
इस दौरान पूर्व सरपंच गजे सिंह नंदपुरा, पूर्व सरपंच जगपाल धौरंग, सुरेश कांबोज, करण नंदपुरा, हरिचंद नंदपुरा, नाथी राम, मास्टर देशराज, रघबीर नंबरदार सहित कई लोग मौजूद रहे।
📍 नंदपुरा | यमुनानगर
📲 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — राष्ट्रीय कदम
#UmeshBubka #Congress #Nandpura #Yamunanagar #HaryanaNews PoliticalNews NationalKadam BreakingNews