भांडेर: धामिन की बगिया में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, 4 सिलेंडर व 3 मशीनें जब्त, आरिफ मंसूरी के ठिकाने पर हुई कार्रवाई
Bhander, Datia | Apr 2, 2026 भांडेर नगर की धामिन की बगिया क्षेत्र में गुरुवार शाम 04 बजे राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा किया। टीम ने आरिफ मंसूरी के ठिकाने पर दबिश दी, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस भरने का काम किया जा रहा था।