सीतापुर: खरहरा गांव में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला कोटेदार का शव, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र के खरहरा गांव में सन्दिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर कोटेदार का शव लड़का मिलने से परिवार में कोहराम मच गया मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है पुलिस तहकीकात में जुटी है।