टापरी: किन्नौर के मीरु गाँव का पैदल मार्ग धंसने से राहगीरों के लिए बनी आवाजाही में खतरा
Tapri, Kinnaur | Aug 18, 2025 ज़िला किन्नौर के टापरी उपतहसील के तहत मीरु गाँव का पैदल मार्ग धंसने लगा है।जिसकी तस्वीरें सोमवार सुबह 10:30 बजे के आसपास सामने आई है। ऐसे में इस जगह पर पैदल राहगीरों को आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। वहीं स्थानीय पंचायत इस पैदल मार्ग को ठीक करने हेतू प्रयासरत है।और धंस रहे पैदल मार्ग पर फिलहाल राहगीरों को सफर न करने का आग्रह किया गया है।