टापरी: किन्नौर के रुंनंग नाले में मलवे व पत्थरों की भयंकर बाढ़ आई, NH-5 हुआ अवरुद्ध, जान के हानि की नहीं सूचना
Tapri, Kinnaur | Aug 17, 2025 ज़िला किन्नौर के टापरी उपतहसील के तहत रुंनंग नाले में रविवार सुबह करीबन 7 बजे के आसपास भयंकर बाढ़ आई है. प्राप्त सूचना अनुसार पहाड़ो में बादल फटने के कारण रुंनंग नाले में मलवे पत्थर व काले पानी की बाढ़ आई है। ऐसे में निचली तरफ NH-5 पूरी तरह अवरुद्ध हुआ है. और वाहनों की आवाजाही थम गयी है. फिलहाल सेना व प्रशासन मिलकर सड़क बहाली हेतू प्रयासरत है।