टापरी: किन्नौर के युला कंडे यात्रा के दौरान एक पुरुष और महिला की पत्थर लगने से हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Tapri, Kinnaur | Aug 16, 2025 युला कंडे कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाने आए दिल्ली से 3 श्रद्धालुओ में से एक पुरुष व एक महिला को युला समीप एक नाले के करीब पत्थर लगने से मौके पर ही मौत हो गयी है।ऐसे में सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल शनिवार सुबह 10:40 बजे के आसपास मौके पर पहुंची है।और पुरुष व महिला के शव को रेस्क्यू करने हेतू काम कर रही है।फिलहाल पुरुष व महिला की पहचान नहीं हो पाई है।