टापरी: रुंनंग नाले में बाढ़ आने से बंद हुई सड़क को किया गया बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू
Tapri, Kinnaur | Aug 17, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के रुंनंग नाला समीप रविवार सुबह 7 बजे के आसपास आई बाढ़ के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था। और मलवा व पत्थर सड़क पर फ़ैलने से वाहनों के पहिये थम गए थे।ऐसे में प्रशासन व सेना ने मिलकर सड़क से मलवा हटाने के साथ बाढ़ से सड़क पर बनी खाई को चट्टानों से भरकर सड़क को रविवार सुबह 9:40 बजे के आसपास पूरी तरह बहाल किया है।