पुखरायां कस्बे के आरएसजीयू इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सुचिता व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने बताया कि पेपर सरल था।