बेलदौर: बेलदौर में दीपावली पर घर-दुकानें जगमगाईं, पारंपरिक हुक्का-पाती भी रही खास
बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास और पारंपरिक रीतियों के साथ मनाई गई। पूरे क्षेत्र में घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाया गया। शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गई। साथ ही गांवों में हुक्का-पाती की परंपरा को भी युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ निभाया।