छतरपुर: छतरपुर में एम्बुलेंस बनी 'आशिकी का अड्डा', छात्रा को बैठाकर सायरन बजाते हुए भाग रहा था चालक, वीडियो वायरल
छतरपुर में 108 एम्बुलेंस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जहां चालक एक कॉलेज छात्रा को बैठाकर सायरन बजाते हुए घूमता मिला। शक होने पर एक स्थानीय पत्रकार ने एम्बुलेंस रुकवाकर पूछताछ की, जिसमें चालक लड़की को अपनी बहन तक साबित नहीं कर पाया। घटना का वीडियो गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है।