एटा: जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों और कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर बांधा समां
Etah, Etah | Oct 11, 2026 एटा। शहर के जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में हर वर्ष की भांति इस बार भी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कवियों के काव्य पाठ से सभागार में मौजूद श्रोता भावविभोर हो उठे।रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्धन किया।