ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर स्टेशन का रेलवे अधिकारियों ने किया विशेष निरीक्षण, रेल कनेक्टिविटी की परियोजना का लिया जायजा
रघुनाथपुर स्टेशन का सीनियर डीईएन-3 उत्पालकांत और एडीईएन बक्सर समय सिंह मीणा ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे स्टेशन पहुंचकर व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेके सीमेंट प्लांट का भी दौरा किया और स्टेशन से फैक्ट्री तक जुड़ने वाले रेल कनेक्टिविटी की परियोजना का जायजा किया।