धौलपुर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला, गोली चलाने का आरोप
कमालपुरा मोड़ से लडमपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे अंडरपास के नजदीक पुरानी रंजिश को लेकर 8-10 बदमाशों ने दो सगे चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों, सरियों और अवैध हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि फायरिंग की गई। जिससे गोली एक युवक के पैर में जा लगी। वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मनियां थाना