सदर: वाराणसी के रामनगर में शादी में गए परिवार के घर चोरी, लाखों रुपए के आभूषण और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
Sadar, Varanasi | Jun 20, 2026 वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस को चोरी होने की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। घर का दरवाजे पर लगे ताले और अलमारी को तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण और नगदी की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रामनगर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।