मऊरानीपुर: लहचूरा थाना क्षेत्र में धसान नदी पर अवैध खनन का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई; चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में धसान नदी पर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। नयागांव के जंगल से निकली नदी में पनडुब्बी के जरिए खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर कथित तौर पर लोग मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से ड्रम और एक नाव कब्जे में ली है। मामले में मध्य प्रदेश के हरपालपुर क्षेत्र के लहदरा गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के त