बक्सर: NDA का लक्ष्य 2025 में 225 सीटें, नीतीश फिर से होंगे मुख्यमंत्री: बिहार के सूचना व जनसंपर्क मंत्री
Buxar, Buxar | Nov 24, 2024 रविवार को बक्सर पहुंचे राज्य के सुचना व जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हाजारी ने कहा कि अगले वर्ष बिहार विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि हमलोगों का टार्गेट है 2025, 225 फिर से नीतीश। एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है तथा एकजुट होकर वर्ष 2025 में 225 से भी अधिक सीट जीतेगें।