मुरैना नगर: गुफा मंदिर पर टक्कर के बाद युवक से मारपीट, मोबाइल और रुपए छीने, पुलिस की जांच जारी
मुरैना में गुफा मंदिर के पास बाइक की टक्कर से घायल युवक को इलाज कराने के बहाने ले जाकर बदमाशों ने उसके और भाई के साथ मारपीट कर दी।न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने ज्ञानेश्वरी मंदिर के पास साथियों को बुलाकर हमला किया। आरोपियों ने मोबाइल और रुपए भी छीन लिए।कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर FIR दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया।