बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपित रवि को गिरफ्तार कर की वैधानिक कार्रवाई
मीडिया सेल बागपत द्वारा मंगलवार की शाम करीब छह बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपित रवि निवासी क्यामपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वालों मे वरिष्ठ उप निरीक्षक रजनीश कुमार, उप निरीक्षक धीरज कुमार, हेड कांस्टेबल वेदपाल सिंह मौजूद रहे।