माधौगढ़: माधौगढ़ तहसील में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखी
माधौगढ़ तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर शनिवार समय 3 50 मिनट पर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को सौंपा है। लेखपाल संघ अध्यक्ष संदीप सिंह राजावत ने कहा कि उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं जिनका शीघ्र निस्तारण किया जाना आवश्यक है।