विभूतिपुर: विभूतिपुर के दामोदरपुर में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में 11 सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन हुआ
अखिल भारतीय किसान सभा अंचल विभूतिपुर का एक दिवसीय कन्वेंशन राम उचित महतो के अध्यक्षता में गुरुवार को उत्क्रमित हाई स्कूल दामोदरपुर के परिसर में शुरू हुई। कन्वेंशन का उद्घाटन पर्यवेक्षक गजेंद्र प्रसाद चौधरी के द्वारा किया गया। इस बैठक में लगभग 25 लोगों ने भाग लिया। आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक के किसानों के राजनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।