विभूतिपुर: विभूतिपुर के सलखन्नी में माकपा लोकल कमेटी की बैठक बुधवार को हुई, कई निर्णय लिए गए
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम विभूतिपुर उत्तर लोकल कमेटी की बैठक सलखन्नी गांव में बुधवार को रघुनंदन सिंह की अध्यक्षता में एवं पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विधायक अजय कुमार के पर्यवेक्षण मे संपन्न हुई।बैठक में "बदलो सरकार, बचाओ बिहार" के नारे को लेकर 20 मार्च को सीपीएम एवं सीपीआई द्वारा समस्तीपुर समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन को सफल करेंगे।