विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में तीन न्यायालय वारंटी गिरफ्तार, शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विभूतिपुर पुलिस ने तीन न्यायालय वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा निवासी चंद्रदेव महतो के पुत्र उदय महतो, पलटू महतो के पुत्र विजय महतो और झपसी महतो के पुत्र राम बालक महतो को गिरफ्तार किया गया है जो न्यायालय से फरार चल रहे थे। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।