विभूतिपुर: विभूतिपुर में 117.839 करोड़ की लागत से 155.038 किमी की 79 सड़कें बनेंगी, रविवार को विधायक ने दी जानकारी
विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के सवाल पर रविवार को जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। विधायक अजय कुमार ने कहा कि प्रेस के माध्यम से यह जानकारी देना चाह रहा हूं कि विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में अबतक 40 सड़कें बन चुकी है। जिससे क्षेत्र की सड़कें चमक उठी है। जो कुछ शेष बचे हैं, उसे भी जल्द हीं चमकाई जाएगी।