चूरू: 5 लाख की हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया, शहर में सप्लाई से पहले कोतवाली पुलिस ने दबोचा
Churu, Churu | Jun 25, 2026 चूरू जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल के तहत गुरुवार को कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य की 55 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तारानगर रोड स्थित कोसीधोरा के पास की, जहां दोनों आरोपी शहर में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे।