कटोरिया: प्रेमनगर के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल
Katoria, Banka | May 20, 2026 कटोरिया- सूईया रोड स्थित प्रेमनगर के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार एक छात्रा जख्मी हो गयी। जख्मी छात्रा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त छात्रा घर से साइकिल द्वारा स्कूल जा रही थी।