भीलवाड़ा: पुर में उधार दिए गए रुपयों का तकाजा करने गई महिला पर युवक ने डंडे से किया हमला, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
पुर में उधार दिए हुए रुपयों का तकाजा करना एक महिला को भारी पड़ गया। अपने रुपयों का तकाजा करने गई महिला के साथ एक युवक ने ना केवल मारपीट करी बल्कि उसके ऊपर डंडे से हमला भी कर दिया।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।