भीलवाड़ा: शंभुपुरा निवासी व्यापारी ने ₹25 लाख के बदले चुका दिए ₹1 करोड़, सूदखोर द्वारा रुपये मांगने पर पीड़ित ने SP से लगाई गुहार
भीलवाड़ा में सूदखोरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं रहा है।ऐसा ही एक ओर मामला शाहपुरा के शंभुपुरा से सामने आया है।जहां के एक मोबाइल व्यवसायी ने सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आज गुरुवार को अपने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।